कलुआ से की जमीन की धोखाधड़ी, अनुराग जैन, संध्या जैन सहित 9 पर 420 दर्ज / Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधााना थाना क्षेत्र के तहत जमीन धाेखाधड़ी के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी कलुआ लोधी पुत्र कम्मोदा लोधी निवासी ग्राम कोटा थाना बामौर जिला शिवपुरी ने बताया कि उसके साथ संध्या जैन, अनुराग जैन, भुगिया उर्फ भुनिया, देवा, नंदलाल, प्रकाश, करतार, कमलसिंह लोधी, कमलेश रजक, विनोद रजक, कमलसिंह लोधी ने जमीनी को लेकर धोखाधड़ी की जब उक्त लोगों से रुपए वापस मांगे तो उन्होंने नहीं दिए जिस पर पुलिस में आवेदन दिया एवं न्यायालय में एफआईआर के लिए अर्जी दी। यहां न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ धोधाखड़ी का केस दर्ज कर लिया है।