Press "Enter" to skip to content

पोहरी क्षेत्र में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को मिल रहा है अपार जनसमर्थनयात्रा को दिया-भाजपा भगाओ-किसान बचाओ” का नाम

योगेन्द्र जैन पोहरीमध्य प्रदेश में कांग्रेस की भाजपा भगाओ किसान बचाओ परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्तो द्वारा निकली जा रही है पोहरी क्षेत्र में भी भाजपा भगाओ-किसान  बचाओ” ‘परिवर्तन यात्रा’ दूसरे दिन  विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन ग्रामों में पहुँची जहाँ पर यात्रा को किसान एवं आमजन का अपार

जनसमर्थन मिला, ग्रामीण जन भाजपा के कुशासन से पूरी तरह ऊब चुके हैं, इस सरकार में ग्रामीण जन दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध करवाने में सरकार नाकाम रही है पटवारी को घूस दिए बिना सूखा राहत का मुआवज़ा मिल पाना अब इस कुशासन मैं सम्भव नहीं है। किसान भावांतर के भँवर में फँस कर आत्म हत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं वे अपनी उपज का दाम लेने मैं ही असमर्थ हो गए हैं। लोगों को फ़सल बेचने के लिए 4-4 दिन इंतज़ार करना पड़ा उसके बाद भी उसकी फ़सल की तोल मैं गड़बड़ी कर किसान को लूटा जा रहा है। अब भाजपा के कुशासन का अंत निकट है यह बात यात्रा के दौरान वक्ताओं द्वारा ग्रामीण जनों को यात्रा के दौरान सम्बोधित करते हुए कही गई। यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन.पी. शर्मा, जिला कांग्रेस महामन्त्री किशन सिंह तोमर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माताचरण शर्मा, गिर्राज शर्मा, एचवाड़ा, ब्रजेश शर्मा बमरा, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव शर्मा बँटी भैया, किसान कांग्रेस पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष आफाक़ अंसारी, प्रहलाद वर्मा धामोरा, मोहन सिंह यादव, छर्च मंडलम अध्यक्ष अनिल भार्गव, मण्डी डायरेक्टर सुनील धाकड़, विनोद मुड़ेनिया, कल्ला कुशवाह, सेवक वर्मा आदि कांग्रेसजन मोजूद रहे। यात्रा आज छर्च क्षेत्र के बिलौआ, बागलोन, ड़ोभा, महदेवा, मानपुर, हिनोतिया, लेंगडा, छर्च, पुरा, महलोनी, पारा, ज़ीगनी, खरवाया, चाँदपुर, गल्थुनी, गड़ला, नयागाँव, तिघरा आदि ग्रामों में पहुँची।.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!