योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी क्षेत्र में कंग्रेस की परिवर्तन यात्रा गांव-गांव पुहंच रही है इस यात्रा को अपार समर्थन ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहा है
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसान कांग्रेस कमेटी जिला शिवपुरी द्वारा पोहरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही “भाजपा भगाओ-किसान बचाओ” ‘परिवर्तन यात्रा’ पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पोहरी ब्लॉक के 100 से अधिक गांव मे पहुँच चुकी है। यात्रा के दौरान मौजूद वक्ताओं ने बताया की किस तरह भाजपा सरकार आमजन एवं किसान विरोधी होकर देश के विकास को अवरुद्ध कर रही है एक ओर देश की सरकार अपने चहेते व्यापारियों के हजारों करोड़ रुपया माफ़ कर रही हैं वहीं दूसरी और हमारे देश का अन्नदाता सूखे की मार के कारण अपने छोटे- छोटे कर्ज न चुका पाने के कारण आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा है। किसानों के हितों की बात कर सत्ता मे आयी भाजपा सरकार अब किसानों की पीड़ा को समझने को भी तैयार नहीं हैं।
यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन.पी. शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा, जिला कांग्रेस महामन्त्री किशन सिंह तोमर, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल सिंह रावत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता माताचरण शर्मा, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव शर्मा बँटी भैया, रामेश्वर धाकड़ सरपंच, उत्तम सिंह गुर्जर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष जगदीश गोबरा, बीलवरा मंडलम अध्यक्ष हक्के रावत, किसान कांग्रेस पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष आफाक़ अंसारी, प्रहलाद वर्मा धामोरा, बाबू ओझा, मण्डी डायरेक्टर सुनील धाकड़, विनोद मुड़ेनिया, रामहेत कुशवाह,आदि कांग्रेसजन मोजूद रहे।
आज यात्रा पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पोहरी ब्लॉक के बगवासा खुर्द, बगवासा बुज़ुर्ग, बीलवरा कलाँ, भटनावर, मलबर्वे, पूँठबर्वे, मेहरा, रामपुरा, डांगबर्वे, एसवाया, कुंजपुरा, गोबरा, धींगपुरा, एनपुरा, मकलीज़रा, हरियाखेड़ी, रामगढ़ ग्रामों में पहुँची।






Be First to Comment