Press "Enter" to skip to content

भाजपा की विकास यात्रा पुहंची बैराड़ मंडल में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना को बताने गांव-गांव जा रही है विकास यात्रा

योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र के बैराड मण्डल के ग्राम रामगढ, मकलीजरा, हरियाखेडी, ऐनपुरा,देवरी,नदौरा,सांपरारा, अमरौदा, बेरवाबडी और पचीपुरा ग्रामों में पहुंची।  यात्रा का ग्रामवासियों ने भव्य एवं आतिशी स्वागत किया। 

विकासयात्रा के दौरान विधायक भारती सहित मण्डल अध्यक्ष रामबाबू मंगल एवं अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामजनों के बीच पहुंचकर उन्हें केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिनमें उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु प्रारंभ की गई योजनाओं के संबंध में बताया गया। इसके साथ ही उपस्थित जन समुदाय को भाजपा सरकार के विगत वर्षो के कार्यकाल में पोहरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी बताया। इस दौरान विधायक भारती ने विभिन्न ग्रामों में आमजन की समस्याऐं भी सुनीं तथा उनका यथासंभव निराकरण भी किया। 

     विकास यात्रा के दौरान विधायक भारती के साथ भाजपा मण्डल बैराड  के अध्यक्ष रामबाबू मंगल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ.तुलाराम यादव, भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ जनवेद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र गुप्ता,डॉ हाकिम यादव, पूर्व सरपंच लक्ष्मण रावत, मुन्ना रावत, शिवदयाल धाकड, अभिषेक गुप्ता, गोपाल यादव, कल्याण यादव, एवं विभिन्न ग्रामां के सरपंच एवं ग्रामजन उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!