खलिहान में बने छप्परे में लगी आग 5 भैंस जिंदा जाली दो लाख पचास हजार का नुकसान

योगेन्द्र जैन पोहरी/नासिर खान बैराड़ – पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भदरौनी गांव में रविवार की दोपहर मवेशियों के तबेले में अज्ञात कारणो से आग लग जाने के कारण  5 भैंस बुरी तरह से जलकर मर गई
प्राप्त  जानकारी के अनुसार भदरौनी निवासी माखन धाकड पुत्र हरिवल्लभ धाकड़ ने गाँव के बाहर अपने खेत पर मवेशियों के लिए तबेला बना रखा था जिसमें उसकी 5 भैंसें और भूसा भरा हुआ था रविवार की दोपहर अचानक खलियान में रखी भूसा में आग लग गई। देखते-देखते आग पूरी तरह फैल गई। ग्रामीणों ने आगजनी की सूचना थाने पर दी जिस पर से बैराड़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीन गाड़ी पानी डाल कर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से 5 भैंसें बुरी तरह से झुलसकर मर गई। जबकि  खलियान के बाहर और छप्पर के  अंदर रखा 3 ट्रौली भूसा व अन्य कृषि कार्य में उपयोग आने वाला सामान जल गया  बताया जा रहा है कि पीड़ित माखन धाकड़ के परिजन तीर्थ यात्रा पर रामेश्वरम जा रहे थे इसीलिए सारा परिवार गांव के मंदिर पर एकत्रित था खलियान पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था  माखन धाकड़ ने बताया कि आगजनी की इस घटना में करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया है पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है


संबंधित खबरें