Press "Enter" to skip to content

पोहरी थाने से 50 मीटर की दूरी पर दुकान में चोरों ने की सेंधमारी

पोहरी। जिले के पोहरी थाना अंतर्गत नवीन बस स्टैंड पर परचूने की दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे सुरंग सी बनाकर दुकान में रखा सामान सहित नगदी चुरा ले गए। इस मामले की जानकारी दुकानदार को सुबह दुकान खोलने के दौरान लगी। तत्काल दुकानदार ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पोहरी निवासी नंदकिशोर गुप्ता जब आज सुबह अपनी दुकान पर गए तो उन्हें दुकान का सामान बिखरा पड़ा मिला जब देखा तो दुकान में पीछे से सुरंग बनाकर दुकान से सामान चुराया है। प्रथम द्रष्टया देखकर यही लगता है यह चोरी किसी कम उम्र के लोग द्वारा चोरी की गई है। दुकानदार द्वारा बताया गया कि दुकान से बीड़ी,सिगरेट,तम्बाखू,गुटका सहित नगदी चुरा ले गए। करीब  10 हजार रुपए की चोरी बताई जा रही है।

पोहरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थिति है दुकान

आज रात्रि में चोरों द्वारा दी गई बारदात ने पुलिस की गस्त व्यवस्था पर साबलियां निशान लगा दिया है। जिस जगह बारदात को अंजाम दिया गया है वह महज पुलिस थाना पोहरी से 50 मीटर की दूरी पर स्थिति है। अब जब पुलिस थाने के पास ही चोरों के इतने होसले बुलंद हैै तो गांव की स्थिति क्या होगी यह सोचनीय पहलू है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!