योगेन्द्र जैन पोहरी-विधायक प्रहलाद भारती द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए पिछले दस सालों से पोहरी को नगर पंचायत बनाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने यही मांग विगत 20 मई को पोहरी मुख्यालय पर आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं तेंदूपत्ता संग्राहकों के संयुक्त सम्मेलन में पोहरी की जनता की ओर से मंच से मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के समक्ष रखी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पोहरी को नगर पंचायत की सौगात दी थी। आज भोपाल में आयोजित केबिनेट की बैठक में पोहरी को नगर पंचायत बनाने के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। पोहरी नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद पोहरी सहित सात ग्राम पंचायतों में आगामी वर्ष में नगर पंचायत का चुनाव होगा। केबिनेट की बैठक में नोटिफिकेशन जारी होने की खबर लगते हुए विधायक प्रहलाद भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सहित मंत्रीमंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया। पोहरी क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
पोहरी को मिला नगर पंचायत का दर्जा, केबिनेट की बैठक में लगी मोहर, विधायक भारती की मेहनत लाई रंग

टैग: pohari