Press "Enter" to skip to content

चड्डी बनियान गिरोह की पोहरी में आमद, खिड़की तोड़कर कर ली 60 हजार की चोरी

योगेन्द्र जैन, पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र में चड्डी बनियान गिरोह ने अपनी आमद दर्ज कराते हुए बीती रात्रि पोहरी ग्राम पंचायत के नयागांव में तीन घरों पर धाबा बोल दिया। दो घरों में जगार होने के कारण गिरोह अपने मंसूबों में सफल नहीं हुआ। जबकि चोर एक विधवा के घर में पीछे से खिड़की तोड़कर घुस गए और 60 हजार रुपए की चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार पोहरी के नयागांव में आज रात्रि में चोरों ने बेखौफ अंजाम में एक के बाद एक तीन घरों पर धाबा बोल दिया। गिरोह ने रुकसाना पत्नी सिकंदर के घर में खिड़की तोड़कर पीछे से घुस गए। चोर घर में रखे सूटकेट से दो सोने की अंगूठी, दो जेड़ी पायल, एक चांदी की चैन और 29 हजार रुपए नगद ले गए। घटना के समय रुकसाना किसी काम से बाहर गई हुई थी जबकि उसका बेटा एवं बहू आंगन में सो रहे थे। गृहमालिक के अनुसार चोरी के सामान की कुल कीमत 60 हजार रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा चोर पातीराम शाक्य सहित एक अन्य घर पर भी पहुंचे जहां जगार होने के कारण चोर भाग निकले। ग्रामीणों की मानें तो चोरों की संख्या पाँच थी और वह चड्डी बनियान में थे। इससे लगता है कि पोहरी क्षेत्र में चड्डी बनियान गिरोह ने अपनी आमद दर्ज करा दी और पुलिस के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।

एक साप्तह में दूसरी चोरी
पोहरी में अब एक ही सप्ताह में चोरी की दो घटनाएं घटित हो गई हैं। इससे पहले चोरों ने पोहरी थाने के नजदीक ही सुरंग बनाकर चोरी को अंजाम दिया था। चोरी की इन घटनाओं के बाद पुलिस की मुशिकलें बढ़ा दीं और अब पुलिस के लिए भी इन चोरों को पकडऩे की चुनौती है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!