स्टॉप डेम निर्माण से क्षेत्र के किसानों की 170 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित -
योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऐंचवाडा में क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती के प्रयासों से पार्वती नदी पर 01 करोड 79 लाख की लागत के स्टॉप डेम निर्माण की स्वीकृति हुई है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश दिनांक 29 मई 2018 के माध्यम से ऐंचवाडा में स्टॉप डेम निर्माण हेतु यह विभागीय स्वीकृत हुई है। ग्राम ऐंचवाडा में पार्वती नदी पर होने वाले स्टॉप डेम निर्माण से ऐंचवाडा सहित आस-पास के क्षेत्र की 170 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि ग्राम ऐंचवाडा में स्टॉप डेम का निर्माण कराए जाने हेतु क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती लंबे समय से प्रयासरत थे। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप यहां स्टॉप डेम के निर्माण की स्वीकृति हुई है। यहां स्टॉप डेम निर्माण से किसानों को कृषि सिंचाई हेतु सुलभ रूप से पानी उपलब्ध हो सकेगा।
इसके पूर्व भी विधायक भारती के प्रयासों से पोहरी विधानसभा में छर्च क्षेत्र के ग्राम तिगरा, खरवाया, टुकी एवं मेहलोनी सहित 04 स्थानों पर स्टॉप डेमों का निर्माण हुआ था, उक्त स्टॉप डेमों में भीषण गर्मी में भी पानी भरा हुआ है। बैराड के समीप पचीपुरा में 28 करोड की लागत से पचीपुरा लद्यु सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण होचुका है, जिससे वर्तमान में 25 ग्रामों की कृषि भूमि सिंचित होरही है साथ ही पशुपेयजल भी उपलब्ध होरहा है।
ग्राम ऐंचवाडा में स्टॉप डेम निर्माण से ग्राम ऐंचवाडा सहित, ग्राम रायपुर के किसानों की कृषि भूमि भी सिंचित होगी। स्टॉप डेम निर्माण की स्वीकृति पर विधायक भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।






Be First to Comment