थाने के पीछे चल रहा था अवैध कच्ची शराब का कारोबार एसडीओपी ने बैराड़ पुलिस थाने के पीछे छापा मारकर पकड़ी 120 लीटर कच्ची शराब 3 आरोपी गिरफ्तार

योगेन्द्र जैन/नासिर खान बैराड़-बैराड़ नगर के पुलिस थाने के पीछे स्थित बेडिया बस्ती में अवैध कच्ची शराब बेचने का कारोबार काफी समय से फलफूल रहा था जिसकी जानकारी स्थानीय  पुलिस को होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी जिसकी शिकायत स्थानीय रहवासियों द्वारा पोहरी एसडीओपी अशोक घनघौरिया को की गई जिसके बाद एसडीओपी ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रुप से बैराड़ की बेडिया बस्ती में छापामार कार्यवाही करते हुए  समर सिंह बेडिया मिथुन बेड़िया प्रकाश बेडिया के घर से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की  तीनों आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है  उक्त कार्यवाही को एसडीओपी  पोहरी अशोक घनघोरिया आबकारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार लोहानी  अनिरुद्ध खानवलकर अशोक शर्मा पुलिस उपनिरीक्षक हेमा गौतम यदुवीर जादौन राजेंद्र कौरव अखेराज रमेश दांगी जगदीश काशीराम भूप सिंह संतोष सैनिक प्रकाश प्रजापति अशोक शर्मा अनिल सिंह का सक्रिय सहयोग रहा

इनका कहना है
” जिला कलेक्टर शिवपुरी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में अवैध रूप से मदिरा निर्माण धारण विक्रय व परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है मुखबिरों से निरंतर सूचना एकत्रित की जा रही है इसी क्रम में बैराड़ की बेडिया बस्ती में कार्रवाई की गई है
एसडीओपी पोहरी
अशोक घनघोरिया


संबंधित खबरें