गृहमंत्री से मिले प्रीतम लोधी, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे व नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
( सचिन मोदी ) खनियांधाना , गत दिवस तहसील कार्यालय में अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा नेता व पिछोर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी सहित अन्य कार्यकर्ताओ से हुए नायब तहसीलदार के विवाद मामले में भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी ने आज भोपाल पहुंचकर गृहमंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह जी एवं राजस्व मंत्री माननीय उमाशंकर गुप्ता जी से मुलाकात कर खनियाधाना क्षेत्र के अंबेडकर जी की मूर्ति मामले की पूरी जानकारी दी एवं ज्ञापन दिया एवं नायब तहसीलदार अनीस कुरेशी द्वारा जो जाटव समाज के हमारे भाइयों बहनों का अपमान किया गया है अंबेडकर जी का अपमान किया गया है उनकी भावनाओं को क्षति पहुंचाई गई है इस हेतु अनीस कुरेशी के ऊपर हरिजन एक्ट लगाने की मांग की एवं पद से बर्खास्त करने की मांग की साथ मैं यह भी बताया गया कि अनीस कुरेशी द्वारा क्षेत्रीय लोगों से रिश्वत मांगी जाती है एवं रिश्वत ना देने पर धमकी दी जाती हैं ।