पोहरी में जनपद उपाध्यक्ष ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण जनता की समस्याओं को सुनकर किया निराकरण

योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी तहसील की मुख्यालय की ग्राम पंचायत  पोहरी एव ग्वालीपुरा पंचायत में पोहरी जनपद उपाध्यक्ष एव युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अरविंद धाकड़ चकराना ने जनता के बीच पुहचकर जनता की समस्या सुनी
पोहरी पंचायत व गवालीपुरा पंचायत में भीषण जल संकट से जनता परेशान थी  समस्या से जब ग्राम वासियो ने जनपद उपाध्यक्ष को अवगत करवा तो मोके पर ही तीन साल से बंद बोर में नवीन मोटर भगवती कॉलोनी में डलवाई गई एव जनता की समस्या का मोके पर ही निराकरण किया गया
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोहरी में वर्षो से नालियो की सफाई न होने के कारण गंदी के कारण पंचायत वासी परेशान थे मोके पर ही सरपंच व सचिव को नाली सफाई के लिए आदेशित किया गया एव पानी के नाम पर 100 रुपय की रसीद से पानी भराव रहे थे मोके पर ही जनता के पैसे वापिस करवे एव निर्देश दिया कि आगे से जनता से कोई वसूली नही होगी
ग्राम पंचायतों में लगातार जनपद उपाध्यक्ष निरीक्षण करते नजर आ रहे है


संबंधित खबरें