Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में अंबेडकर मूर्ति मामले में नया मोड़, नायब तहसीलदार को हटाने व कार्यवाही के लिए जाटव समाज द्वारा दिया गया ज्ञापन

( खनियांधाना से सचिन मोदी की रिपोर्ट )

खनियांधाना , पिछले दिनों खनियाधाना तहसील कार्यालय में अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए जाटव समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन के दौरान भाजपा नेता प्रीतम लोधी तथा नायब तहसीलदार
अनीस कुरेशी के बीच  हुए विवाद के बाद आज मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब जाटव समाज के लोगों ने  तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को  ज्ञापन दिया जिसमें नायब तहसीलदार के खिलाफ जातिसूचक गालियां  देने का मामला दर्ज किए जाने एवं  उनको हटाने की मांग की गई है ।
ज्ञापन में बाबा साहब अंबेडकर जी के अपमान ,  भाजपा नेता प्रीतम लोधी  एवं उनके अन्य साथियों पर लगाए गए झूठे मुकदमे एवं जाटव समाज को जातिसूचक अपशब्द कहने एवं उनकी भावनाओं को क्षति पहुंचाने को लेकर जाटव समाज बंधुओं ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन एवं जल्द से जल्द नायब तहसीलदार अनीस कुरेशी के निलंबन की मांग की । जाटव समाज बंधुओं का कहना है कि नायब तहसीलदार द्वारा हमें जातिसूचक शब्द कहे गए गाली गलौज की गई ज्ञापन देने गए भाजपा नेता प्रीतम लोधी के साथ नायक तहसीलदार ने अभद्रता की उनके ऊपर झूठा मुकदमा लगाया ।
ज्ञापन देने वालों में रमेश अहिरवार , राहुल अहिरवार , रुपेश जाटव ,  राकेश कुमार , तुलाराम अहिरवार , तुलसीराम  अहिरवार आदि अनेक समाज के लोग शामिल थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!