Press "Enter" to skip to content

ससुरालीजन दहेज के लिए करते हैं मारपीट, फांसी के फंदे पर भी लटका दिया अब दे रहे जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब….! मैं निवाड़ी की रहने वाली हूं और मेरी शादी 2017 में करैरा के रहने वाले मुरारी अहिरवार के साथ हुई थी। शादी में मेरे पिता द्वारा खून दान-दहेज दिया लेकिन इसके बाद भी ससुरालियों ने मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मुझे जान से मारने की उद्देश्य से फांसी पर भी लटका दिया। किसी तरह मेरी जान बची लेकिन इसके बाद भी ससुरालियों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। मुझे कमरे में बंद कर दिया, भूखा रखा गया और मारपीट की गई। इसके बाद ससुराली मुझे पिता के यहां छोड़ आए और कहा कि दो लाख रुपए नहीं दोगे तो वापस भी मत आना। वहीं महिला ने बताया कि इस मामले में पूर्व विधायक जसवंत जाटव के साले का भी हाथ है जो मेरे पति को भड़कता है। मामले को लेकर महिला ने एसपी से गुहार लगाकर न्याय की मांग की है।

शशि पत्नी मुरारी जाटव निवासी ग्राम करैरा हाल निवासी पाराखेड़ा थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी ने बताया कि उसकी शादी करैरा के वार्ड नं. 09 में रहने वाले मुरारी पुत्र प्रेमीलाल अहिरवार के साथ 2017 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सास पुष्पा जाटव, ससुर प्रेमी जाटव, जेठ मनोज जाटव जेठानी अनीता जाटव तथा ननद सगीता सहित पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि उसने पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में दहेज दिया और करीब 4 लाख नकद सहित घर-गृहस्थी का पूरा सामान दिया, लेकिन ससुरालियों का इतने से भी मन नहीं भरा तो वह दो लाख रुपए बहू से मायके से लाने की कहने लगे। जब शशि ने कहा कि उसके मां-बाप बहुत गरीब है अब उनके पास कुछ भी नहीं है तो आए दिन मारपीट करने लगे और घर से भगा दिया। 


 

घर से भगाने के बाद कहा कि दो लाख रुपए मायके से लाना तभी यहां आना। इसके बाद शशि अपने पिता के यहां गई और सारी घटना के बारे में बताया। पिता ने भी ससुरालियों से बात कर समझाकर शशि को दोबारा करैरा ससुराल भेज दिया। लेकिन ससुरालियों ने कुछ दिन बाद दोबारा से मारपीट करना शुरू कर दी। हद तो तब हो गई 29 जुलाई 2020 को उक्त लोगों ने शशि को मारने के उद्देश्य से गले में फांसी का फंदा बना जान से मारने के उद्देश्य से फांसी पर लटका दिया, लेकिन मामले की खबर लगते ही नाना मौके पर पहुंच गए और तुरंत मुझे झांसी इलाज के लिए भर्ती करवाया। मामले की शिकायत पुलिस में भी की लेकिन उक्त लोगों ने कोरे कागज पर फर्जी अंगूठा लगवाकर वकील द्वारा मेरे बयान के पेपर बनवा लिए कि मैंने खुद ही फांसी लगाई थी जबकि मैं बीए पढ़ी लिखी हूं।

शशि ने बताया कि जब उसका झांसी में इलाज चल रहा था तभी उसके ससुराल वाले जबरदस्ती उसे करैरा ले आए और एक कमरे में बंद कर रोजना मारपीट करना शुरू कर दिया और बाद में उसे मायके छोड़ आए और पिता को धमकी दी कि दो लाख रुपए दोगे तभी तुम्हारी पुत्री को अपने पास रखेंगे नहीं तो जान से मार देंगे।

शशि ने बताया कि इन सभी घटनाओं में पूर्व विधायक जसवंत जाटव का साला अशाोक जाटव सहित राहुल, कपिल जोशी भी शामिल है जो उसके पति को भड़काते हैं। मामले में महिला ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!