पोहरी । भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पोहरी में आये दिन ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है फिर चाहे केवायसी हो, खातों पर होल्ड लगा हो, खाता बंद कराना हो या चालू कराना हो बिना चक्कर लगाये लोगों के कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। यह परेषानी तब और बढ जाती है जब बैंक का स्टॉफ गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना कर ग्राहकों को फटकार कर भगा देते हैं।जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से खातों में केवायसी अपडेट के नाम पर लोगों को बैंक के चक्कर लगवाये जा रहे हैं, जिसमें महिलाओं एवं बुजुर्गों को भी बैंक स्टॉफ द्वारा चार पॉच घण्टों तक लाईन में लगा रहना पड रहा है जिससे उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है। कई लोगों ने षिकायत करते हुए बताया कि बैंक में कई बार ई केवायसी देने के बाद भी खाता अपडेट नहीं किया गया, जिससे दूर दराज के गांवों से आने वालों को अपना किराया और समय दौनों का नुकसान उठाना पड रहा है जबकि बैंक कर्मचारियों के द्वारा कागजों को रद्दी में फैंक दिया जाता है। वहीं शुक्रवार के रोज सथनीय कांग्रेस नेता संजीव शर्मा बंटी जब बैंक में पेयमेंट निकलवाने गए तो उनके सामने ही असिस्टेंट मैनेजर द्वारा दिन में एक बजे दौनों काउंटर बंद करा दिए गये उन्होने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को परेशान करने की नीयत से एैसा किया गया।
वॉक्स:-
एक माह से खाता खुलवाने चक्कर लगा रही प्रसूता
पोहरी। जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिये खाता खुलवाने आई महिला भाटो पत्नि जगदीष कुषवाह निवासी ग्राम डोभा पिछले एक माह से बैंक के चक्कर लगा रही है परंतु उसका खाता नहीं खोला गया, कभी ईकेवायसी के नाम पर तो कभी पैन कार्ड की मांग बैंक कर्मियों द्वारा की जाती है जब महिला पैन कार्ड और ईकेवायसी लेकर आई तो असिस्टेंट मेनेजर द्वारा पॉच सौ रूपयों की मांग की गई महिला ने कैमरे के सामने आरोप लगाते हुए बताया कि मुझे एक माह से ऐसे ही चक्कर लगवाये जा रहे हैं जबकि मैं खाते में पॉच सौ रूपया जमा करने को तैयार हूं परंतु छोटे मैनेजर द्वारा अलग से पॉच सौ रूपयों की मांग की जा रही है।
वॉक्स:-
चार बार ईकेवायसी दे चुकी बुजुर्ग महिला
पोहरी। अपने खाते को संचालित कराने के लिए ग्राम बेषी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामप्यारी पत्नि ग_ा कुषवाह कई कई घण्टे लाईन में लगकर चार बार ईकेवायसी बैंक में जमा करा चुकी है परंतु आज दिनांक तक उक्त महिला का खाता चालू नहीं कराया गया।
मैं इस बारे में आपसे कोई बात नहीं करना चाहता, आपको जो बात करनी हैं कल बैंक मैनेजर के आने के बाद कर लेना।
असिस्टेंट मैनेजर एसबीआई पोहरी






Be First to Comment