योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा विगत दो दिवसों में पोहरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत बैराड मण्डल के ग्राम खौदा, गूगरगांव, पटीन, जफारपुर, बेरजा, नरैयाखेडी, सेगाडा, भदरौनी, रामखेडी, मारोराखालसा, झलवासा, वरोद, रसैरा, लक्ष्मीपुरा, जरियाखुर्द, बमनपुरा, अमरौदी, गोंदोलीपुरा तथा गोंदोली में पहुंची।
विकासयात्रा के दौरान यात्रा का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती सहित मण्डल अध्यक्ष रामबाबू मंगल एवं अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामजनों के बीच पहुंचकर उन्हें केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु प्रारंभ की गई योजनाओं के संबंध में बताया गया। साथ ही किसानों द्वारा सहकारी संस्थाओं से लिए गए ऋण के समायोजन हेतु प्रारंभ की गई ’समाधान’ नामक योजना के संबंध में भी जानकारी दी।
विकास यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों में उपस्थित जन समुदाय को भाजपा सरकार के विगत वर्षों के कार्यकाल में पोहरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी बताया। विधायक भारती ने विभिन्न ग्रामों में आमजन की समस्याऐं भी सुनीं तथा उनका निराकरण किए जाने का आश्वासन भी दिया।यात्रा के दौरान विधायक भारती ने ग्राम झलवासा में विधायक मद निधि मद रू 03 लाख से बनकर तैयार हुए सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। भाजपा की विकास यात्रा को विभिन्न ग्रामों में अपार जन समर्थन मिलरहा है।
विकास यात्रा के दौरान विधायक भारती के साथ भाजपा मण्डल बैराड के अध्यक्ष रामबाबू मंगल, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र गुप्ता, मुन्नालाल रावत, राजेन्द्र धाकड जौराई, नरोत्तम रावत, राजेश कुशवाह एवं ग्राम सरपंच एवं आमजन उपस्थित थे।






Be First to Comment