सचिन मोदी, खनियांधाना , नगर के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर में विगत 10 जून से प्रारंभ हुए 14 वें सामूहिक जैन बाल संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन गत दिवस संपन्न हुआ जिसमें ब्र. चंद्रेश भैया जी शिवपुरी के मंगल सानिध्य में जैन समाज के बच्चों ने पूजन , शिक्षण कक्षाओं , गोष्ठी , सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से 9 दिनों तक जैन धर्म के सिद्धांतों को समझा और संस्कारित जीवन जीने की कला सीखी ।
बच्चों की कक्षाओं को लेने के लिए पं. विवेक जी शास्त्री बंडा एवं पं. सजल जी शास्त्री आरोन के साथ पं. शुभम शास्त्री नंदीश्वर विद्यापीठ एवं स्थानीय विद्वान पं. सौमिल जी शास्त्री पं. एकत्व जी शास्त्री द्वारा शिविर संचालित किया गया ।
शिविर में प्रतिदिन प्रातः काल जिनेंद्र अभिषेक , पूजन के बाद पूज्य गुरुदेव श्री कानजी स्वामी की सीडी प्रवचन एवं उन पर आधारित प्रश्नोत्तरी का प्रतिदिन आयोजन किया गया तथा शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षाप्रद कहानियां बच्चों को सिखाई गयीं । शिविर के अंतिम दिन बालक वर्ग , बाल कक्षा तथा किशोर कक्षाओं के सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा संपन्न हुई तथा प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार सुश्री गजरा बाई बहनजी कपूरचंद जी वत्सल परिवार द्वारा प्रदान किए गए ।






Be First to Comment