पिछले पंद्रह दिनों से तो लिंक फैल होने से बन्द पड़ा है सिस्टम
स्पीड पोस्ट , रजिस्ट्री भी नहीं हो रही वितरित
( खनियांधाना से सचिन मोदी की रिपोर्ट )

खनियांधाना, नगर की करीब बीस हजार की आबादी को बचत खातों में रुपए जमा निकासी की सुविधा देने वाला नगर का एकमात्र डाकघर पिछले एक माह से ठप पड़ा हुआ है यहां तक की रजिस्ट्री , स्पीड पोस्ट से आने वाले पत्र भी वितरित नहीं हो पा रहे हैं जिसका मुख्य कारण यहां पर पोस्टमास्टर का अभाव है तथा पिछले कई दिनों से बीएसएनएल की लिंक भी फेल चल रही है जिसके चलते नगर सहित आसपास के सैकड़ों उपभोक्ता प्रतिदिन डाक घर आते हैं लेकिन निराश होकर वापस लौट जाते हैं , वहीं दूसरी ओर डाकघर के माध्यम से अल्प बचत खातों में खाता खोलकर उनमें रकम जमा कराने वाले अभिकर्ता भी परेशान हैं जिनका भी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है जिसके चलते ना ही वह ग्राहकों से पैसे लेकर रकम जमा कर पा रहे हैं ना ही मैच्योरिटी हुए खाते का भुगतान करा पा रहे हैं ।
जानकारी करने पर पता चला खनियाधाना उप डाकघर में पदस्थ डाकपाल का पिछले दिनों स्थानांतरण हो गया है जिसके चलते वह छुट्टी पर चले गए हैं उनकी जगह पिछले एक माह में तीन नए कर्मचारियों को विभाग ने भेजा लेकिन पहले डाक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तथा बाद में लिंक फेल होने के कारण पिछले 1 माह से डाकघर का कोई भी नियमित कामकाज नहीं हो पा रहा है । यहां तक की नए कर्मचारियों के लिए विभाग मे आईडी पासवर्ड भी उपलब्ध नहीं करा पाया है जिसके चलते हुए हैं कोई भी जमा निकासी करने में असमर्थ है ।
यही हाल डाक वितरण का है पिछले माह 22 मई से डाक वितरण कर्मचारियों की हड़ताल के कारण डाकघर में पत्रों , कागजों के बोरे भरे पड़े हुए हैं । पहले हड़ताल के कारण यह नहीं बढ़ सके और जब हड़ताल खत्म हुई तो लिंक नहीं होने से कंप्यूटर द्वारा इनकी लिस्ट नहीं बन पा रही है जिसके चलते लोगों को उनके जरूरी पत्र समय पर नहीं मिल रहे हैं हालांकि एक-दो दिन से डाक कर्मचारियों ने हाथों से लिस्ट बनाकर थोड़ी-थोड़ी डाक वितरण करना प्रारंभ कर दिया है ।
इनका कहना है –
” सिरसौद – पिछोर के बीच सड़क निर्माण के दौरान बार बार हमारी केबल कट रही है जिसके कारण लिंक फेल होने की समस्या आ रही है इसके अलावा 10 दिन पूर्व खनियाधाना एक्सचेंज में बिजली तड़कने से कई उपकरण फुंक गए हैं जिनको शीघ्र बदलवाया जा रहा है
प्रभात अग्रवाल , टीडीएम BSNL , शिवपुरी
” खनियाधाना डाकघर के डाकपाल के छुट्टी पर चले जाने से वहां कुछ समस्याएं आ रही है जिसके लिए हमने अन्य कर्मचारी को वहां भेजा है लेकिन बीएसएनएल की लिंक फेल होने के कारण हम भी क्या कर सकते हैं । इसकी शिकायत हमने अधिकारियों को भेजकर समस्या से अवगत कराया है
– बीएस तोमर , अधीक्षक डाक संभाग , गुना







Be First to Comment