Press "Enter" to skip to content

दुर्घटना में सतनबाड़ा के लालू की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कलोथरा फाटक के पास एक बाइक सवार दुर्घटना में मौत हो गई। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बाइक सवार में किसने टक्कर मारी है या फिर बाइक स्लिप हुई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात डायल 100 को सूचना मिली कि कलोथरा फाटक के पास एक युवक घायल पड़ा हुआ है। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची यहां देखा तो एक युवक के शरीर में काफी चोट लगी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना स्थल के पास ही उसका मोबाइल व पर्स पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक युवक के बारे में खोजबीन की तो पता चला कि युवक सतनबाड़ा का रहने वाला है और उसका नाम लालू पुत्र रघुवीर कुशवाह है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा परिजनों को सूचित किया। युवक की मौत घटना है या दुर्घटना इसका अभी पता नहीं सका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!