Press "Enter" to skip to content

खबर का असर: पुलिस ने थमाए स्कूल संचालकों को नोटिस, 10 दिन में देनी होगी वाहन संबंधी जानकारी

योगेन्द्र जैन, पोहरी-30 जून को फास्ट समाचार डॉट कॉम द्वारा ‘नौनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे स्कूल संचालक, दौड़ा रहे मैजिक वाहन’ शीर्षक से खबर पोस्ट की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आज पोहरी थाना प्रभारी द्वारा कस्बे में संचालित स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि स्कूल में बच्चों को ले जाने वाहनों के चालक व क्लीनर का नाम, पता, आधार कार्ड व ड्रायविंग लायसेंस की छाया प्रति, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन की छाया प्रति, स्कूली वाहन के परमिट की छायाप्रति यह सभी रिकॉर्ड विद्यालय प्रमाणीकरण देकर 10 दिन के अंदर देना अनिवार्य है।
उल्लेखनीय है कि 30 को फास्ट समाचार डॉट कॉम खबर द्वारा नौनिहालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खबर प्रकाशिकी गई थी जिसमें उल्लेख किया गया कि पोहरी व बैराड़ नगर में संचालित हो रहे निजी विद्यालयों द्वारा खुलेआम नौनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय संचालकों की मनमानी चरम सीमा को लांघते हुए बच्चों को मैजिक वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ढोहा जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वाहन में 35 से 40 बच्चे भरे जाते हैं। स्कूल संचालकों की मनमानी के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है सिर्फ और सिर्फ मूक दर्शन की भूमिका अदा करने तक ही सीमित बना हुआ है। 

इनका कहना है

वाहन की जानकारी एवं कौन से वाहन का संचालन स्कूल संचालक द्वारा किया जा रहा है जानकारी मांगी गई है यदि वाहन सही पाए गए तो ठीक है नहीं तो आगे करवाई की जाएगी।

आशाराम गौतम, नगर निरीक्षक पोहरी

फास्टसमाचार में खबर प्रकाशित होने के बाद मैने खुद देखा कि सही बात है और बच्चों के भविष्य के साथ स्कूल संचालक खिलबाड़ कर रहे हैं।

नरेंद्र जादौन, ब्लॉक अध्यक्ष 
राष्ट्रीय मानव अधिकारी संगठन पोहरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!