
(खनियाधाना से शिवकांत सोनी की रिपोर्ट) खनियाधाना स्थित श्री राम परिणय वाटिका में खनियाधाना ब्लॉक पत्रकार संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें खनियाधाना ब्लॉक के अंतर्गत बामोर कला अच्छरोनी मुहारी चमरआ के सभी पत्रकार भाई शामिल हुए बैठक का आयोजन पूर्व पत्रकार एवं वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भानु जैन की अध्यक्षता में किया गया इस मासिक बैठक मैं खनियाधाना ब्लॉक पत्रकार संघ के अध्यक्ष का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है और वह पूर्ण हो चुका था और इसी बैठक में नए अध्यक्ष एवं कार्यकारणी को चुना जाना था सबसे पहले सभी पत्रकार भाई सदस्यों ने पिछले 1 वर्ष की अध्यक्ष कार्यकाल की समीक्षा की एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने के नाते वरिष्ठ पत्रकार भाई जमुना झा ने अपने उद्गार में गहराई लगन समर्पण सेवा भाव सामाजिक धार्मिक सकारात्मक पत्रकारिता की बात कही

वही खनियाधाना पत्रकार संघ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे भानु जैन ने अपनी पत्रकारिता केरियर के पुराने अनुभव साझा किए एव उन्होंने खनियाधाना नगर में पत्रकार भवन बनाने की नींव रखी इस हेतु ₹21000 की राशि की घोषणा की इसके बाद खनियाधाना पत्रकार संघ के तीसरे कार्यकाल के अध्यक्ष के लिए एक बार पुनः राजीव जैन साव के सभी पत्रकार भाइयों ने एक साथ मुहर लगाई इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार भवन के लिए 51000 रुपए की घोषणा की एवं उपाध्यक्ष के लिए शैलेंद्र गुप्ता का चयन किया गया की इस अवसर पर खनियाधाना के पत्रकार भाइयों में संजीव जैन आनंद जैन सचिन मोदी अनिल पांडे सुरेंद्र पांडे मयंक सिंघई शिवकांत सोनी गणेश सोनी मुकेश प्रजापति दिनेश झा जमुना झा संतोष शर्मा केशव केवट स्वप्निल जैन लकी बामोर कला से अतुल जैन राकेश गुप्ता संतोष जैन खबरदार विपिन कटारे सचिन जैन सुरेंद्र जैन अच्छरोनी महेश कोली महावीर जैन मोहाली से शैलेंद्र गुप्ता माया शिव राजपूत बृजेंद्र लोधी अशोक राजपूत आदि पत्रकार साथी सम्मिलित हुए






Be First to Comment