
बच्चे की भाँति दिखाई मानवता,वन विभाग को दी सूचना, की पशु सेवा
शिवपुरी। कहते है कि यदि मन साफ हो और कर्म अच्छे हो तो सेवा और परोपकार के कार्य स्वतः हो ही जाते है कुछ इसी तरह का पशुप्रेम और पशुसेवा के अमिट उदहारण बने रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार जिनके पडोरा फार्म हाउस पर अपनी माँ से बिछड़ा एक नवजात हिरन पहुँच गया। वही पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार द्वारा मानवता का परिचय देते हुए वन विभाग को सूचना दी गई। वही इस भूखे नवजात हिरन के लिए तत्काल बाजार से एक दूध की बोतल मंगवाकर इस नवजात हिरन को दूध पिलाया गया। यहाँ बतादें की श्री सिकरवार के फार्महाउस पर 24 धंटे एक एम्बुलेंस लोगो की सेवा के लिए खड़ी रहती है। जो कि सड़क एक्सीडेंट में घायल लोगो को अस्पताल तक पहुचने का कार्य भी करती है। चाहे वह इंसान हों या फिर जानवर ही क्यों न हों।




