
दिनारा। दिनारा कस्बे के कुम्हरौआ ग्राम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दावरदेही व खिरिया उटवाहा टीम के बीच खेला गया। शुरू से अंत तक रोमांच से भरपूर इस मैच में दावरदेही की टीम ने जीत हासिल करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। दावरदेही के कप्तान टिकू ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दावरदेही की टीम ने 20 ओवर में 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खिरिया उटवाहा की टीम 180 रन पर ही आल आउट हो गई फाइनल मुकाबला 60 रन से हार गई मैन आफ द मैच का पुरस्कार राविन पाठक को दिया गया। सबसे पहले टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ अतिथि समाज सेवी राजा भैया परिहार ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राजा भैया परिहार ने विजेता टीम के कप्तान टिंकू को कप एवं 11 हजार रूपये व सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। वहीं उप विजेता खिरिया उटवाहा टीम को 5100 रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
राजा भैया परिहार ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है, उन्हें सही प्लेटफार्म मिलने की क्रिकेट दो वैसे भी हमारे देश में लोकप्रिय खेल है जो हर जगह खेला जाता है। कुम्हरौआ ग्राम में शानदार टूर्नामेंट के लिए उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी। मैन ऑफ दि सीरीज़ अभिषेक इंडियन को दी गई मैंच में एंपायर की भूमिका बृजेश अग्रवाल, डॉक्टर सलीम खान दिनारा रहें। इस अवसर पर नरेद्र तिवारी, सुजान सिंह परमार, फेरनसिंह, मनोज कुशवाहा, कृपाल परिहार, कोमल परिहार, हरिसिंह, नारायण, पुष्पेंद्र, केशव, बृजेश पाल, भरत परिहार, मंगल सिंह राजा, राहुल कुशवाह, वासुदेव पाल सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।




