Press "Enter" to skip to content

वसूली करने गया व्यापारी, ड्राइवर 11 लाख लेकर भागा / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्वालियर के फर्नीचर व्यापारी के 11 लाख रुपए उसी का ड्राइवर लेकर भाग निकला। शिवपुरी शहर की शंकर कॉलोनी क्षेत्र में व्यापारी गाड़ी में नोटों का बैग रखकर दुकानों से कलेक्शन करने निकल गया। इधर ड्राइवर की नीयत खराब हो गई और बैग लेकर भाग निकला। व्यापारी ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। फर्नीचर व्यापारी श्रेय अग्रवाल पुत्र राजेश अग्रवाल निवासी ग्वालियर ने सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी में अपने ही ड्राइवर अरुण के खिलाफ शिकायत की है। व्यापारी का कहना है कि वह श्योपुर में फर्नीचर दुकानों से कलेक्शन लेकर गाडी क्रमांक एमपी 07 सीजी 7292 से शिवपुरी शहर की शंकर कॉलोनी पहुंचा।

शाम करीब 5:30 बजे दो-तीन दुकानों से कलेक्शन करने गाड़ी से उतरकर चला गया। जबकि कलेक्शन के 11 लाख रुपए गाड़ी में बैग सहित छोड़ दिए। वापस लौटा तो देखा कि ड्
राइवर नहीं है और बैग भी गायब मिला। सीसीटीवी कैमरे दिखवाए तो फुटेज में ड्राइवर कमर तक दिखाई दे रहा है जो व्यापारी के जाने के 5 मिनिट बाद गाड़ी से उतरा और शंकर कॉलोनी होते हुए चला गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!