Press "Enter" to skip to content

क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक दिवसीय दौरा

(खनियाधाना से शिवकांत सोनी की रिपोर्ट)-खनियाधाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दिनेश कुमार झा के द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिनांक 8जुलाई 2018 को एक दिवसीय दौरा पर आ रहे हैं जिसमें 8 जुलाई 2018 रविवार को प्रातः ग्वालियर से 11.15 पर करेरा पहुंचकर अशोक ठाकुर के शिवपुरी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करेंगें ,दोपहर 12.45 बजे पिछोर के ग्राम घटवरा में पहुंच कर कछौआ से घटवरा के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास करेंगे ,इसके बाद दोपहर 2 बजे खनियाधाना के ग्राम ओंडी में पहुंच कर गोरबर से ओंडी के लिए  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास करेंगे, इसके बाद दोपहर 3  बजे खनियाधाना के ग्राम कुंदौली में पहुंच कर रेडी रोड से  कुंदौली के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास करेंगे ,शाम 4:10 पर  खनियाधाना के मायापुर में  पहुंच कर  आदिवासी आवास योजना का उद्घाटन करेंगे ,इसके बाद शाम 5:10पर शिवपुरी विधानसभा के खडोय पिपरो मे  जनसंपर्क आपका सांसद आपके यहां के कार्यक्रम में शामिल होंगे, शाम 6:30 पर दुल्हई खोड के  मनोज पाल सिंह पोलिंग एजेंट के निवास पर जाकर शोक संवेदना ब्यक्त करेंगे एवं जनसंपर्क आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में शामिल होंगें, शाम 8:20 पर शिवपुरी में सिद्धार्थ लढा के व्यापारी संघ सम्मेलन में शामिल होंगे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!