
शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिव 25 साल की महिला को अकेली पाकर घर रात के समय में घुस गया। पैसे लेकर गलत काम के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक 25 साल की विवाहिता ने मायापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति बीमार रहता है। इसलिए देशी दवा लेने के लिए खरई बीजरी गांव चला गया। 7 मार्च की रात करीब 9 बजे ग्राम पंचायत पुरा का सचिव शिरोमणि यादव अकेली पाकर घर में घुस आया और पैसे लेकर गलत काम करने की कहने लगा। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment