Press "Enter" to skip to content

दिन-दहाड़े एप्पल कंपनी की साइकिल चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिखा चोर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से रही है। यहां दिन-दहाड़े एक चोर नवाब साहब रोड स्थित रावत सायकिल स्टोर से एप्पल कंपनी की साइकिल चोरी कर ले गया। चोरी यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद चोर को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद साइकिल मालिक ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार कल्याणसिंह पुत्र रामजीलाल रावत ने बताया कि उसकी एक एप्पल कंपनी की लाल रंग की साइकिल सुबह 8:45 बजे दुकान रावत सायकल के पास नबाव साहब रोड पर खड़ी थी। उक्त साइकिल को एक लड़के द्वारा चोरी कर लिया गया। चोरी होने के बाद साइकिल को ढूढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। वहीं पड़ौस में रवि दूध डेयरी वालों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि लड़का जो पीले रंग की शर्ट व आसमानी रंग की जींस पहने था, गले में लाल रंग की साफी डाले हुए था, द्वारा साइकिल चोरी कर ली गई। मामले को लेकर कल्याणसिंह रावत ने थाने में आवेदन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!