
शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम रछाई में रहने वाली 25 वर्षीय महिला को बीती रात्रि 8 बजे गाँव के ही रहने वाले हरी जाटव ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।







