Press "Enter" to skip to content

दो पक्षों में विवाद, चले लात-घूसे व लाठी, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम विलपुरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र कृपू रावत व वासुदेव पुत्र जगलिया कुशवाह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनों में कहा-सुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे की लात-घूसों व लाठियों से मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर वासुदेव कुशवाह, सुमत कुशवाह व वासुदेव की शिकायत पर राजेंद्र रावत, वकील रावत, निरपत रावत, दीपक रावत,सुरेंद्रसिंह, नरेंद्र रावत निवासी मानकवसई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!