Press "Enter" to skip to content

शिवरात्री मनाने गए दोस्त के यहां, उधर चोरों ने कर दिया घर साफ / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र की फतेहपुर की गणेश कॉलाेनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से करीब 65 हजार रुपए का सोने-चांदी व नगदी चुराकर ले गए। घटना के समय मकान मालिक व अन्य लोग शिवरात्रि मनाने ग्राम कुंवरपुर गए हुए थे।

लालसिंह तोमर निवासी गणेश कॉलोनी फतेहपुर ने बताया कि 11 मार्च को वह अपने दोस्त नरेश रावत निवासी ग्राम कुंवरपुर के यहां शिवरात्रि का पर्व मनाने गए हुए थे। जाते समय वह अपने मकान का ताला लगा गए थे। शिवरात्रि मनाकर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और अलमारी के लॉक भी टूटे हुए हैं। जिस पर वह समझ गए कि उनके घर में चोरी हो गई है। घटना की सूचना लालसिंह ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। चोर यहां से एक सेाने का हार, चार चूडी, सोने की झुमकी, टोक्स, सोने की चैन एवं सोने की अंगूठी कुल 65 हजार का सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!