
खनियांधाना ( सचिन मोदी ) , जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल के गत दिवस सेवानिवृत्त होने पर आज उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय खनियांधाना पर उनको सम्मानित कर विदाई दी गयी । इस अवसर पर ब्लॉक के सभी सेवानिवृत्त शिक्षक , संकुल केंद्र के सभी अध्यापक जनप्रतिनिधि तथा पत्रकार गण मौजूद थे उत्कृष्ट विद्यालय खनियाधाना के प्राचार्य राकेश भार्गव ने सभी अतिथियों का एवम सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया तथा गिल साहब को स्मृति चिन्ह , उपहार भेंट कर विगत कई वर्षों में जिला शिवपुरी में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया इस अवसर पर अनेक शिक्षकों ने अपने संबोधन में गिल साहब की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए शिक्षा के प्रति उनकी गंभीरता को बताया अपने विदाई समारोह में भावुक होते हुए पूर्व डीईओ गिल साहब ने पूरे जिले से मिले प्यार वह अपनेपन पर सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हर शासकीय कर्मचारी का सेवानिवृत्त होना स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन कार्यकाल के दौरान अधीनस्थों का सहयोग तथा सभी का विश्वास मिलना बहुत बड़ी बात है जिसको मैं कभी नहीं भूलूंगा






Be First to Comment