दो ट्रकों में 17 लाख 300 रुपये के 63 मवेसी मुक्त कराये
थाना प्रभारी आरआर तिवारी व उनकी पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही

अतुल जैन बमौरकला, जिला एसपी शिवपुरी राजेश हिंगड़कर के दिशा निर्देशन में बामौरकला थाना प्रभारी आर आर तिवारी ने दिया वडी कार्यवाही को अंजाम और 17 लाख 300 रुपय कीमत के 63 मवेसी मुक्त कराये मुखविर से सूचना मिली कि चंदेरी की ओर से दो ट्रकों में क्रूरतपूर्ण मवेसी भर कर बामौरकला की ओर आ रहे है जिस पर बामौरकला थाना प्रभारी आरआर तिवारी ने सक्रियता देखते हुए मय अपनी पुलिस टीम के बामौरकला थाना के सामने रोड पर सघन चेकिंग शुरू की और ट्रक क्रमांक आरजेजीए 8268 को रोककर चेक किया तो उसमें 32 भैंसे क्रूरता पूर्वक भरी हुई थी जिसमे वाहन मालिक अबरार पुत्र भैया मिया मुसलमान उम्र 24 वर्ष निवासी किरी सिरोंज व वाहन चालक मुख्तयार पुत्र अकबर खान उम्र 32 साल निवासी भानपुर मुरैना बैठे हुये थे उनके कब्जे से 32 भैंसे मुक्त कराई एवं दूसरे ट्रक क्रमांक आरजेजीए 8375 को रोककर चेक किया तो उसमें 31 भैंसे क्रूरतापूर्ण भरी हुई थी जिसमे ट्रक मालिक आरिफ खान पुत्र अल्लादीन उम्र 28 साल भागचंद गली सिरोंज व वाहन चालक वहीद पुत्र अशरफ खान उम्र 40 साल निवासी गंगाराम का पुरा बमोर मुरैना बैठे थे इनके कब्जे से 31 भैंसे मुक्त कराई पुलिस 17 लाख 300 रूपये कीमत की कुल 63 मवेसी मुक्त कराये और उपरोक्त के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई उपरोक्त कार्यवाही में बामौरकला थाना प्रभारी रामराजा तिवारी,एएसआई केएस कुशवाह,प्रधान आरक्षक जशरथ सिंह,राजेन्द्र सिंह,आरक्षक सेवाराम पांडे,जीतेंद्र सिंह जाट,धर्मेन्द्र सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही







Be First to Comment