
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फिजीकल मोड पर एक युवती का मोबाइल एक युवक चुराकर ले गया। मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार आकांशा पुत्री जितेंद्र रघुवंशी निवासी शिवानगर कॉलोनी ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपने घर आ रही थी तभी विवेकानंद कॉलोनी के मोड फिजीकल पर एक युवक प्रदीप पुत्र विजय जाटव निवासी मनियर मिला और बात करके चला गया। जब आकांशा ने अपना मोबाइल किसी से बात करने के लिए निकाला तो वह नहीं मिला। जिस पर आकांशा थाने गई और प्रदीप के खिलाफ मोबाइल चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment