बड़ी खबर-रपटा पार करते समय तेज वहाव में बहा युवक,तलाश जारी

योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी तहसील के छर्च क्षेत्र से खबर सामने आ रही है कि एक रपटे को पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार छर्च व पोहरी को जोड़ने वाला बिलौआ गांव के मोड़ पर  तेज गति से बह रहे रपटे को छर्च निवासी बाल कृष्ण भार्गव उम्र 33 वर्ष द्वारा पार करने का प्रयास किया। रपटा पार करते समय कृष्ण भार्गव का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के बहाव में बह गया। इसके बाद रपटे किनारे खड़े वाहन चालकों द्वारा उसकी खोजबीन की, लेकिन समचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लगा। यहां बता दें कि पिछले तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश के बाद नदी, नालों में उफान पर हैं।


संबंधित खबरें