
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत तलैया मोहल्ला में पुलिस ने सिंकदर पुत्र समन खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त युवक लोगों को बहकाकर सट्टा लगवाता है। पकड़े गए युवक के पास से सट्टा पर्ची जब्त की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




