
शिवपुरी। शिवपुरी की अंतिम यादव का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ट्रायल के लिए जूडो खेल में चयन हो गया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 12 से 13 मार्च तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चयन ट्रायल में अंतिम यादव ने भागीदारी की और जूडो में शानदार प्रदर्शन किया। अपने 48 किग्रा वजन वर्ग में देश में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी के साथ अंतिम यादव का यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। यह प्रतियोगिता अगस्त 2021 में चायना में आयोजित होने जा रही है। जूडो प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी ने बताया कि चयन ट्रायल में जूनियर व सीनियर वर्ग में पिछले तीन सालों के पदक विजेता खिलाड़ी अंतिम यादव विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। माधव राव सिंधिया जिला खेल परिसर के जूडो प्रशिक्षण केंद्र से निकलीं अंतिम यादव ने चयन ट्रायल में पहला स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। अंतिम यादव अब भारतीय खेल प्राधिकरण के जूडो सेंटर भोपाल गोरेगांव में प्रशिक्षण ले रही हैं।






Be First to Comment