60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बैराड़ पुलिस की कार्रवाई


योगेन्द्र जैन पोहरी- बैराड़ थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया द्वारा मुखबिर की सूचना पर से आदिवासी बस्ती से एक महिला के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना अंतर्गत रजौआ आदिवासी बस्ती से महिला के घर के बाहर से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 6 हजार बताई जा रही है आरोपी महिला ज्योतिबाई की गिरप्तार कर लिया गया है। महिला पर आबकारी एक्ट के तहत बैराड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इस कारवाई में नगर निरीक्षण आलोक सिंह भदौरिया, सलीम टोप्पो, राजेन्द्र सिंह, संजीव, सुमित सेंगर, मनीष कटारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित खबरें