Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग- ग्रापं जाखनौद में सरपंच पद के लिए मतदान जारी, एसडीओपी एवं तहसीलदार ने किया निरीक्षण

योगेन्द्र जैन, पोहरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन के तहत शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत जाखनौद में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। ग्राम पंचायत में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में दो मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। मतदान केन्द्र पर प्रशासन एवं पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था देखने को मिल रही है। सुरक्षा के लिए लिहाज से एसडीओपी घनघौरिया व तहसीलदार अखिलेश शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ अनिल तिवारी, द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!