Press "Enter" to skip to content

खुदी सड़कें देख विफरे कलेक्टर, ईई और ठेकेदार को लगाई फटकार / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में नवीन सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार व ईई द्वारा लापरवाही कर सड़कों को जगह-जगह से खोद दिया है जिस कारण वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं कई वाहन चालक घायल भी हो रहे हैं। मंगलवार को शिवपुरी के कलेक्टर अक्षय कुमारसिंह व एसपी राजेशसिंह जब शहर की सड़कों का भ्रमण करने निकले तो जगह-जगह खुदी सड़कों को देखकर उन्होंने ठेकेदार व ईई को बुलाया और फटकार लगाई। कलेक्टर ने ठेकेदार व ईई से कहा कि आपने जगह-जगह सड़कें खोद दी है लेकिन लंबे समय से इसका निर्माण कार्य नहीं कराया। आपकी वजह से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आप लोग रात के समय काम क्यों नहीं करते। आखिर गुरुद्वारे पर लंबे अरसे से सड़क खुदी पड़ी है, वहां अभी तक डामरीकरण क्यों नहीं कराया। जब यहां सड़क देर से बिछानी थी तो फिर खोदा ही क्यों। इस पर ठेकेदार ने कहा कि अब रात के समय सड़कों पर काम कराएंगे। होली तक थीम रोड का निर्माण पूरा कर देंगे। ठेकेदार ने यह भी कहा कि अब उन्हीं स्थानों की खुदाई करेंगे जहां सड़क बिछानी है।
जब वह बिछ जाएगी तब अगले हिस्से पर खुदाई का काम लगाएंगे। ताकि नागरिकों को परेशानी ना हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!