योगेन्द्र जैन पोहरी। सावन की महीने की शुरुआत में बारिश का दौर थम गया था। इंतजार के बाद फिर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले व पोहरी में तेज बारिश के चलते क्षेत्र में नदी नाले उफान पर है। पोहरी क्षेत्र के छर्च में बिलौआ नदी उफान पर है । जिससे छर्च सहित आस पास के 30 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क पोहरी मुख्यालय से टूट गया है। यहां नाला उफान पर होने की वजह से बिलौआ नाले पर छर्च थाना प्रभारी द्वारा दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। देर रात्रि तक रपटे के ऊपर से पानी बहता रहा। वहीं शहर में दिन और रात में बारिश रुक-रुककर जारी रही। पोहरी एव आस पास के क्षेत्र में रात से तेज बारिश के बाद आस पास की सभी नदी उफान पर है इस कारण कोई घटना घटित न हो प्रशासन द्वारा पुलिस नदियो पर तैनात किए गए हौ। बात पोहरी क्षेत्र में सुबह से भी तेज बारिश जारी है। जिले के कोलारस, बदरवास, पोहरी, खनियाधाना, बैराड़, करैरा, नरवर, रन्नौद सहित अन्य स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

बड़ी खबर-बिलौआ नाले उफान पर, पोहरी से 30 गांवों का संपर्क टूटा, पुलिस गार्ड किया तैनात
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आकाशीय बिजली से मृत दो बालकों के परिजनों को 24 घंटे में 4-4 लाख रुपये की सहायता / Shivpuri News
- जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में महिला गार्ड और परिजनों के बीच विवाद, जांच शुरू / Shivpuri News
- नरवर दुर्ग से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप की शीघ्र बरामदगी की मांग, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- सरकारी योजनाओं का झांसा देकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मेडिकल कॉलेज के पीछे शासकीय भूमि पर अवैध खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त / Shivpuri News





Be First to Comment