Press "Enter" to skip to content

जन सभाओं के माध्यम से बता रहे हैं पानी का महत्व / Shivpuri News

शिवपुरी। हर घर जल जीवन मिशन के अंतर्गत कल्पतरू ग्राम उद्योग समिति भोपाल द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शिवपुरी के सहयोग से शिवपुरी जिले के 280 ग्रामों में जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य है कि सरकार 2024 तक देश के ग्रामीण इलाकों में हर घर में पीने का पानी का कनेक्शन देगी घर में हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। देश के कई इलाकों में आज भी लोगों को पीने का शुद्ध पानी लाने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलकर जाना पड़ता है इसलिए सरकार ने स्कीम शुरू की है। इसके तहत कल्पतरु संस्था चयनित ग्रामों में जन जागरूकता पैदा कर पानी के महत्व के बारे में बता रही है इसके लिए एक अभियान के तौर परसंस्था कार्य कर रही है जिसमें संस्था से अरुणसिंह भदौरिया, प्रीति सारस्वत, प्रियंका सक्सेना, परवेज खान, प्रदीप चौबे, श्यामसिंह धाकड़ इस अभियान को पूरा करने में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!