
शिवपुरी। शहर के अटेर रोड स्थित एक किराना की दुकान का ताला चटकाकर चोर राशन का सामान सहित नगदी समेट ले गए। घटना मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात की है। सुबह जब दुकानदार ने दुकान का शटर खुला देखा तो उसे चोरी का पता चला।मनेपुरा हाल अशोक नगर निवासी दिलीप जोशी (45) पुत्र हरीशंकर जोशी की अटेर रोड बंबा किनारे अमन किराना स्टोर के नाम से दुकान है।
दिलीप के अनुसार उन्होंने मंगलवार की शाम ही दुकान में करीब 70 हजार रुपए का माल उधार लेकर भरा था। हर रोज की तरह रात 8 बजे वे दुकान पर ताला लगाकर घर चले गए। बुधवार की सुबह 6 बजे जब वे दुकान खोलने आए तो करीब एक फीट शटर खुला देखकर उनके होश उड़ गए।
जब उन्होंने पूरा शटर खोलकर अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। साथ ही अंदर से 6 शक्कर की बोरी, 2 मिर्ची की बोरी, 5 पेटी वनस्पति, 3 पेटी रिफाइंड, 10 किलो मेवा, 5 पेटी साबुन सहित अन्य सामान व 2500 रुपए नगदी गायब थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।






Be First to Comment