
खनियांधाना ( सचिन मोदी ), आज नगर खनियाधाना में 7 वीं कक्षा के एक छात्र ने मंथली टेस्ट से बचने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी जिससे पुलिस प्रशासन सहित स्कूल प्रबंधन भी घंटो तक परेशान बना रहा । जानकारी के मुताबिक नगर के पिछोर रोड पर स्थित श्रमण संस्कृति संस्थान छात्रावास में रहने वाले कक्षा सातवीं के छात्र अभिनव जैन जो कि आरोन ( गुना ) का निवासी है उसने छात्रावास के कैंपस से बाहर कूद कर भागने की कोशिश की तथा पकड़े जाने पर अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी जिसके चलते कई घंटों तक पुलिस प्रशासन भी परेशान रहा । सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्र को तथा विद्यालय के स्टाफ को थाने में बुला लिया तथा छात्र के परिवारजनों को भी आरौन से बुलाया । जब छात्र के परिजनों व थाना प्रभारी की सूझबूझ से छात्र को विद्यालय परिसर ले जाकर ढंग से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था तथा वह कल सोमवार से स्कूल के मंथली टेस्ट से बचने के लिए वह घर भाग जाना चाहता था ।
विद्यालय के प्राचार्य संतोष अग्रवाल ने बताया कि यह छात्र 2 महीने पहले ही संस्था में आया था तथा शुरू से ही उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था तथा पिछले माह ही वह स्कूल से वापस घर चला गया था । अभी 8 दिन पूर्व ही उसके माता पिता लिखित अनुरोध करके पुनः दाखिला करा गए कि अब यह मन लगाकर पड़ेगा लेकिन बच्चा पढ़ना नहीं चाहता था तथा घर जाने के लिए उसने ऐसी कहानी ।
रविवार की सुबह छुट्टी होने के कारण बच्चे प्रांगण में पढ़ रहे थे इसी दौरान वह परिसर से गायब हो गया तथा सड़क किनारे किसी घर पर पहुंचा तो उसने अपने अपहरण की कहानी सुनाई कि कि मंदिर के बाहर अज्ञात दो मोटरसाइकिल चालकों ने उसको कुछ सुंघा दिया तथा मोटरसाइकिल पर बैठा लिया इससे उसे कुछ होश नहीं था जैसे ही उसको होश आया तो कूद कर भागने लगा ।
इनका कहना है
शिकायत के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र ने अपने अपहरण होने की घटना सुनाई जिसको लेकर हमने पूरी जांच की तथा छात्र के परिजनों ने लिखित में आवेदन दिया है की पढ़ाई से बचने के लिए तथा घर जाने के लिए उसने ऐसी कहानी रची है जिसके बाद हमने छात्र के बयान शिवपुरी में CWC के सदस्य के सामने कराने भेज दिया है
राकेश शर्मा , टीआई खनियांधाना






Be First to Comment