Press "Enter" to skip to content

किसानों ने की जेई व स्टाफ की मारपीट, सात पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के रायचंदखेड़ी गांव में बिजली कंपनी के जेई और संग मौजूद स्टाफ की नाराज किसानों ने मारपीट कर दी। दरअसल बिजली बिल जमा नहीं करने पर टीम ने जाकर लाइट काट दी थी। इसी बात पर किसानों ने घेरकर मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
बड़ौदी वितरण केंद्र के जेई नरोत्तम जाटव ने सिरसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई का कहना है कि रायचंदखेड़ी में मोटरपंप लाइन पर कुछ उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया था। रायचंदखेड़ी पहुंचकर बिल जमा करने के लिए कहा तो बिल जमा करने से मना कर दिया। इसलिए मोटरपंप की लाइट काट दी। वापस लौटते समय पदमसिंह रावत, लालाराम रावत, इंदर रावत, देवेंद्र रावत, अखैराज रावत, पप्पू ठाकुर और नारायण ने घेर लिया। उक्त लोगों ने मिलकर हमारी मारपीट कर दी। सिरसौद थाना पुलिस ने मारपीट सहित शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!