Press "Enter" to skip to content

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में चल रहे 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी भातिसी पुलिस बल शिवपुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की कौशल विकास अधिकारी तृप्ति राय तथा शाासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य एनके जैन भी मौजूद रहे थे। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक जेएस बत्रा द्वारा पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में नवयुवकों और नवयुवतियों के लिए कुकरी, बेकरी, ब्यूटी पार्लर तथा मोबाइल रिपेयरिंग इत्यादि के कार्सों का संचालन किया जाता है। इस प्रकार के व्यवसायिक प्रशिक्षण से दूर-दराज के गांव के गरीब बेरोजगार युवक-युवतियां लाभाविंत होते हैं तथा आत्मनिर्भर बनते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!