Press "Enter" to skip to content

तिरंगा यात्रा निकालकर कांग्रेस ने मनाया ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’ / Shivpuri News

शिवपुरी। खरीद फरोख्त की राजनीति को ठुकराकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के द्वारा मप्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के दिन को कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकालकर ‘लोकतन्त्र सम्मान दिवस’ मनाया। पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि शिवपुरी जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व सांसद रामसेपक गुर्जर बाबूजी की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। 

 

यात्रा प्रारंभ करने से पहले गांधी आश्रम पर झंडा वंदन कर राष्ट्रगीत गाकर गांधी एवं अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद यात्रा प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, फिजीकल चौकी, कालीमाई मंदिर, कमलागंज, जल मंदिर, न्यूब्लॉक चौराहे, भैरोबाबा मंदिर, माधव चौक चौराहा से होते हुए गांधी सेवा आश्रम पर जाकर समाप्त हुई। 

 


इसके बाद संविधन की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा कमलनाथ के संदेश का प्रसारण किया गया। इस तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पं. श्रीप्रकाश शर्मा, कार्यकता सहित करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक गणेश गौतम, पूर्व विधाायक लाखनसिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!