Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 17 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले एनएसएस कैंप का समापन सोमवार को विधिवत रूप से हो गया। समापन समारोह राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विनय श्रीवास्तव प्रधानाचार्य हैप्पीडेज स्कूल, दूरसंचार वाहिनी के अधिकारी, एनएसएस कैंप में भाग लेने वाले हैप्पीडेज स्कूल के बच्चे तथा शिक्षक आदि मौजूद रहे।

एनएसएस कैंप के समापन के मौके पर उपमहानिरीक्षक ने कहा कि उक्त शिविर के दौरान ये बच्चे एक सैनिक के जीवनशैली एवं उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या से नजदीक से परिचित हुए होंगे। इसके साथ ही इन छ: दिनों में बच्चों ने न सिर्फ अनुशाासन एवं देशभक्ति के बारे में बहुत कुछ सीखा होगा बल्कि एक सैनिक के सख्त जीवन के बारे में जाना होगा। उपमहानिरीक्षक ने एनएसएस कैंप के आदर्श वाक्त मैं नहीं आप को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु बच्चां को प्रेरित किया और कहा कि समाज ने आपको बहुत कुछ दिया है और आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप नि:स्वार्थ होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर बच्चों ने भी इस कैंप के अपने छ: दिन के अनुभव शेयर किए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!