Press "Enter" to skip to content

प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव व विकासमंत्री मलखान पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में विहिप ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला विदिशा के लटेरी के ्ग्राम मुरवासा में प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव एवं विभाग मंत्री मलखानसिंह पर हुए जानलेवा हमले एवं पथराव के विरोध में विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत प्रांत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि 18 मार्च को जिला विदिशा लटेरी के ग्राम मुरवास में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले बाल्मीक बंधु संतराम की निर्ममता पूर्वक हत्या वहां के दबंग लोगों ने कर दी। 21 मार्च को संतराम को श्रद्धांजलि एवं उसके परिवार को सांत्वना देने विदिशा विभाग मंत्री मलखानसिंह के साथ खगेंद्र भार्गव प्रांत संगठन मंत्री गए हुए थे। जिन पर लौटते समय सैकड़ों की संख्या में एकत्र मुरवास ग्राम के बहुसंख्यक मुस्लिम समाज द्वारा जानलेवा हमला और पथराव किया गया।

ज्ञापन में पदाधिकारियों ने मुरवास में आए दिन पथ्राव की घटनाएं होती रहती है यहां पीएफआई का कनेक्शन दिखाई दे रहा है। वहीं ग्राम में बहुसंख्यक वर्ग विशेष रहता है तो यहां पर अवश्य ही बांगलादेशी घुसपैठिए एवं रोहिंग्या घुसपैठियों का होना संभव है। यहां पर रहने वाले सभी लोगों के डॉक्यूमेंट की जांच होना चाहिए। अल्पसंख्यक हिंदू समाज की आत्मरक्षा सुरक्षा के लिए शस्त्र लायसेंस उपलब्ध कराए जाने चाहिए। 21 मार्च को जो पथराव हुआ यह घटना योजनाबद्ध लगती है। इन सभी मामलों की जांच करवाकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में विनोदपुरी गोस्वामी जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद, दीपक शिवहरे, लक्ष्मीनारायण चंदेल, उपेंद्र यादव, रमेश कुशवाह, सुरेंद्र कुशवाह, प्रतीक राठौर, सुनील, रोहन दीिक्षत, आकाश कुशवाह, सुमित राठौर, सुनील राठौर आदि हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!