Press "Enter" to skip to content

व्यापारी के अपहरण के प्रयास के बाद व्यापारियों ने दिनारा बाजार बंद कर जताया विरोध

शिवपुरी।  जिले के दिनारा क्षेत्र में दबंग यादवों ने गुरूवार की देर सायं एक वैश्य समाज के व्यक्ति का उस समय जबरन अपहरण कर लिया जब वह अपने पुत्र के साथ दिनारा में आयोजित कथा में भाग लेने जा रहा था इसी बीच कुछ दबंग लोग दो वाहनों में भरकर आए और जबरन उसे गाड़ी में बिठाकर आरटीओ बैरियर के निकट एक होटल पर ले गए जहां पुलिस को आता देख आरोपियों में से एक ने अपहृत को जान से मारने की नीयत फायर झोंक दिया और पुलिस ने भी बाद में फायर कर अपहृत को सकुशल छुड़ाया और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर करीब आधा दर्जन के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। इसी घटना के विरोध स्वरूप आज शुक्रवार को व्यापारियों ने दिनारा बंद रखा। 
उल्लेखनीय है कि दिनारा थाने में फरियादी सतीश पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह गुरूवार के रोज सुबह के समय सिकंदरा मार्ग की ओर गए थे जहां अचानक बैरियर चलता हुआ देखा तो वहां मिले सिपाही से इस तरह प्रायवेट लोगों को रखने पर आपत्ति व्यक्त की और विवाद हो गया। बाद में फरियादी सतीश गुप्ता चूंकि दिनारा में कथा चल रही थी इसलिए वहां से लौट आए और घर पहुंच गए। देर सायं जब 5 बजे वह अपने पुत्र शाहिल के साथ दिनारा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में धर्मलाभ लेने जा रहे थे कि तभी रेस्टहाउस दिनारा पर बैरियर पर हुए विवाद को लेकर दबंग यादव महिन्द्रा वाहन को लेकर वहां आए इनमें से भानु यादव, दयासागर सावला, अनिल उर्फ बल्लू यादव, गजराज सिंह यादव, छोटू यादव, अरूण यादव के साथ जबरन फरियादी सतीश गुप्ता को उठाया और अपहरण कर कार में ले गए। जहां कार में अपहरण कर सतीश के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और आरोपीगण उसे कृष्णा चौराहे पर दूसरी गाड़ी क्रेटा काले रंग की जो अनिल यादव की गाड़ी है जिसे देवेन्द्र उर्फ कल्लन यादव चला रहा था जिसमें रणवीर, सतवीर यादव, हिमांशु सावला, विशाल यादव, रवि उर्फ मामा यादव बैठे थे और इन सभी ने सतीश को महिन्द्रा गाड़ी से उतारकर उसके हाथ बंधकर क्रेटा गाड़ी में पटककर ले जाने लगे और मारते-पीटते आरोपीगण उसे भानू यादव के घर के पास ले गए जहां राधास्वामी बस मालिक रवि यादव, रहीश यादव, लाखन उर्फ बबलू यादव, महेश यादव, सहदेव यादव, विवेक पाण्डे भी रोड़ पर खड़े थे तभी वहां अचानक पुलिस आते आरोपियों को दिखी और इसी बीच एक आरोपी कल्लन यादव ने फायर कर सतीश को जान से मारने का प्रयास किया और वहां से सभी आरोपीगण भाग खड़े हुए। सूत्रों की खबर है कि बाद में पुलिस और आरोपियों के बीच भी मुठभेड़ हुई और हवाई फायर हुए इसमें पुलिस ने अपने अथक प्रयासों से  अपहृत सतीश गुप्ता को सकुशल बचा लिया और आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सतीश की रिपोर्ट पर 11 आरोपियों के विरूद्ध धारा 307,342,323,294,506,147,148,149 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। इन आरोपियों में भानु यादव, दयासागर सावला, अनिल उर्फ बल्लू यादव, गजराज सिंह यादव, छोटू यादव, अरूण यादव, महेन्द्र यादव, देवेन्द्र उर्फ कल्लन यादव, रणवीर यादव, सतवीर यादव, हिमांशु शुक्ला शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!