शिवपुरी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ अशोक श्रीवास्तव को डाइट प्राचार्य बनाया गया है। शुक्रवार को श्रीवास्तव ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया और स्टाफ से जानकारी ली। श्रीवास्तव पर सहायक संचालक का भी अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक रहेगा। डाइट में पिछले 5 साल से स्थाई प्राचार्य पदस्थ नहीं थे। श्रीवास्तव इससे पहले पांच साल उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के अलावा ढाई साल उमावि क्रमांक-2 के प्राचार्य का दायित्व भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे जबलपुर में डीपीसी के पद पर भी तैनात रहे हैं।



